donation camp
मुम्बई। दक्षिण मुंबई में आयोजित रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मंजूलादेवी हिंसावत की स्मृति में आयोजित शिविर का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया। अतिथियों का आभार सुरेश जैन व्यक्त किया। शिविर सफल बनाने चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुलालवाडी, उड़ान संस्था, बोम्बे नौन फेरस मेटल एसोसिएशन, आदि संस्थाओं के साथ संदीप वखारीया, राजेन्द्र चतुर्वेदी, वंसत भोरावत, भंवरलाल कर्णावट, सुरेश भोरावत, परेश, मेहुल, मुकेश, विजय हिंसावत, तरुण डोडिया, नवीन बड़ोदिया, दिनेश नाकरोत, पारस हेमावत, प्रियंका, मोनिका, अंकिता, चेतना आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story