✕
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
By EditorialPublished on
कस्बा जुरहरा के एमडीएस माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

x

कामां : कस्बा जुरहरा के एमडीएस (MDS) माध्यमिक विद्यालय (Secondary School) में कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्रतिभावान बच्चे सुखविंदर सिंह बमनवाड़ी व अशोक कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक गजराज आर्य, प्रिंसिपल भगत सिंह, प्रदीप सोनी, जयसिंह, बाबूलाल शर्मा, अनीता, सोनम, मोनू, बृजेश आदि उपस्थित रहे।
Next Story
Related News
X

