✕
महाराजा लायंस ने महाराजा टाइगर्स को 8 विकेट से हराया
By EditorialPublished on
महाराजा टाइगर्स (Maharaja Tigers) ओर महाराजा लायंस (Maharaja Lions) के बीच स्टार क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर हुए फ्रेंडली रोमांचकारी मैच में महाराजा लायंस ने मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की।

x

जयपुर : महाराजा टाइगर्स (Maharaja Tigers) ओर महाराजा लायंस (Maharaja Lions) के बीच स्टार क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर हुए फ्रेंडली रोमांचकारी मैच में महाराजा लायंस ने मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की। महाराजा टाइगर्स ने पहले खेलते हुए महाराजा लायंस को 12 ओवर में 122 रन बनाने की कठिन चुनौती दी और इस चुनौती को जीत में बदला कप्तान पंकज ओझा ने टीम के 2 विकेट जल्दी ही गिर गए, इसके बाद उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए चौकों छक्कों की बौछार करते हुए धुंआधार पारी खेली और अपनी टीम को 01 ओवर शेष रहते हुए ही जीत दिला दी, प्रशासनिक सेवा की भांति खेल के मैदान में भी पंकज ओझा द्वारा रिकॉर्ड बना कर सभी को गौरवान्वित किया। उनका जीत में साथ दिया राजस्थान के वेटरन ख्याति प्राप्त खिलाड़ी प्रमेन्द्र शर्मा ने देशराज शर्मा, आलोक, दीपक, ललित, राकेश, अनूप, निषेध, संजय दुलर सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने जौहर दिखाए।

Editorial
Next Story
Related News
X
