✕
मेवाड़ एकता संघ का होली कवि सम्मेलन आयोजित
By EditorialPublished on
राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ (Mewar Ekta Sangh) द्वारा होली पर षणमुखानंद हाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन सहयोग बीसी भलावत, गणपत डागलिया, जितेन्द्र मेहता, गौरव जैन, देवीलाल श्रीश्रीमाल, नीरज मोटावत, भूपेश कोठारी, टीपी डांगी, मीठू महाराज, मुकेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

x

मुंबई। राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ (Mewar Ekta Sangh) द्वारा होली पर षणमुखानंद हाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन सहयोग बीसी भलावत, गणपत डागलिया, जितेन्द्र मेहता, गौरव जैन, देवीलाल श्रीश्रीमाल, नीरज मोटावत, भूपेश कोठारी, टीपी डांगी, मीठू महाराज, मुकेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण हास्य रस के कवि कांकरोली के सुनील व्यास रहे, जिन्होंने सहज अंदाज में कविता में बचपन के किस्से पिरो समा बांध दिया! उनकी देसी अंदाज में कविताओं का ऐसा प्रभाव हुआ कि दर्शकों की मांग पर उन्हें पुनः मंच पर बुलाया गया और देर तक उन्होंने ग्रामीण जनजीवन से जुड़ी घटनाओं को लोगों के समक्ष रखा.
हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने संचालन करते हुए होली के विविध गीत गाकर प्रस्तुति दी। श्रृंगार रस की कवयित्री योगिता चौहान ने मां शारदा की वंदना करते हुए माहौल को अलग अंदाज दिया। हास्य कवि सुदीप भोला ने राजनीतिक हलचलों व आर्थिक विकास पर पैरोडी व अंतिम कडी मे देशभक्ति का गीत सुना कर जोश भर दिया। वीर रस कवि योगेंद्र शर्मा ने गंभीर विषयों पर देशभक्ति की बातें कही।
_202303112307491081.jpg)
_202303112307490925.jpg)
कार्यक्रम का संचालन संस्था संरक्षक सुरेंद्र कोठारी ने किया। संस्थाध्यक्ष रमेश बडाला ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के इतिहास पर प्रकाश डाला। संघ के नए अध्यक्ष के रूप में निर्मल भरसारिया की घोषणा की गई। भरसारिया ने सभी को साथ लेकर संगठन को आगे ले जाने की बात कही।
आयोजन सफल बनाने महेंद्र भरसारिया, सुरेंद्र कोठारी, लादूलाल बाफना, मेघराज धाकड़, धीरज मेहता, किशनसिंह बल्ला, मितेश भरसारिया, महावीर नागदा, गौरव चोरडिया, देवीलाल श्रीश्रीमाल, विजय संचेती, पारस कोठारी, सुरेश मेहता, रवि डांगी, रतन केदावत, रमेश पुरोहित, कमलेश बडाला, नरेश सियाल, जगदीश परमार, सुनिल कच्छारा, निर्मल कुमठ, नितेश धाकड, अमित सिंघवी, मनोज सिंघवी, कन्हैयालाल टुकलिया, राजू कोठारी, गौरव चोरडिया, का सहयोग रहा। इस अवसर पर नवरत्न गन्ना, भूपेंद्र कोठारी, नरेंद्र तातेड़, महावीर तातेड, कन्हैयालाल मेहता, सीएन जैन, रोशन बोहरा, हिम्मत कच्छारा, ईश्वर जोशी, मनोज मेहता, संतोष सेन आदि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
