Anil Parab's close Sadanand Kadam's problems increased
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) में पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता अनिल परब (Anil Parab) के बिजनेस पार्टनर सदानंद कदम को 10 मार्च, 2023 को दापोली साई रिसॉर्ट घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 15 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि सदानंद कदम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के नेता रामदास कदम (Ramdas Kadam) के छोटे भाई हैं।
सदानंद कदम को 10 मार्च, 2023 को रत्नागिरी जिले में उनके आवास अनिकेत फार्म हाउस (Aniket Farm House)
से गिरफ्तार (Arrested) किया गया था। लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सदानंद कदम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी से पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्हें 15 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनिल परब के करीबी सदानंद कदम के ऊपर आरोप है कि रत्नीगिरी के दापोली इलाके में स्थित साई रिसॉर्ट को अवैध तरीके से बनाया गया है। सदानंद कदम और अनिल परब दोनों बिजनेस पार्टनर हैं। घोटाले का आरोप बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने लगाया है।

Editorial

Editorial

Next Story