✕
काका की हत्या के दो भतीजे गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने शराब के नशे में अपने ही काका की हत्या करने में दो भतीजों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी साबिर खान ने बताया कि राहुल पुत्र बंशीलाल डामोर निवासी बंजारिया फलां बेचला खेरवाडा ने मामला दर्ज करवाया कि 7 मार्च को वह अपने पिता बंशीलाल, भाई अश्विन, बहन बिन्दु, व अर्चना सभी घर पर थे।

x
उदयपुर : जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने शराब के नशे में अपने ही काका की हत्या करने में दो भतीजों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। थानाधिकारी साबिर खान ने बताया कि राहुल पुत्र बंशीलाल डामोर निवासी बंजारिया फलां बेचला खेरवाडा ने मामला दर्ज करवाया कि 7 मार्च को वह अपने पिता बंशीलाल, भाई अश्विन, बहन बिन्दु, व अर्चना सभी घर पर थे। तभी उसके बड़े पापा प्रभुलाल के लड़के विकास व जयेश दोनो घर पर आए। विकास ने उसके पिता बन्शीलाल से पीने के लिए बीडी मागी और गाली गलौच करते हुए उसके पिता बंशीलाल के सिर पर लात मारी और उनका गला पकड़ लिया, तभी जयेश ने उसके पिता के हाथ व सिर पर तलवार से कई वार किये जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल राकेश कुमार मेहता, कमल कुमार, राकेश कुमार, मदन सिंह, कांस्टेबल रणधीर सिंह, वालचंद, गजेन्द्र कुमार, अनुज सिंह, मयंक कुमार की टीम ने विकास पुत्र प्रभुलाल व जयेश पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी बंजार खैरवाडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
Next Story
Related News
X

