Poor quality nutrition
उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत बारापाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचला गोयरा में बालक-बालिकाओं को खराब पोषाहार (Poor quality nutrition) वितरण एवं विद्यालय के लिये पर्याप्त कमरों का अभाव होने पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीण ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया और घटिया गेहू का वितरण करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही एवं विद्यालय के लिये कमरों के निर्माण की मांग की। विधायक फूलसिंह मीणा ने ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण विधानसभा (Rural assembly) में पंचायत समिति गिर्वा के ग्राम पंचायत बारापाल में ग्रामीणों की शिकायत पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School)
, निचला गोयरा में निरीक्षण किया जहां पर खराब सड़े-गले गेहूं एवं पाउडर का दूध बच्चों में वितरण किया जा रहा था एवं इस विद्यालय कमरों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उक्त विद्यालय कक्षा 5 तक संचालित है और कुल 110 बालक- बालिकाओं का नामांकन है लेकिन यहां पर इनके बैठने की व्यवस्था नहीं है और केवल मात्र दो कमरे है जिसमें से भी एक कमरा क्षतिग्रस्त है ओर खाली है ओर दूसरे कमरे में विद्यालय रिकार्ड एवं राशन सामान पड़ा हुआ है एवं कक्षा -1 व कक्षा - 2 के विद्यार्थी इसी कमरे में बैठ कर अध्ययन कर रहे है।
कमरे के अभाव में कक्षा 3 से 5 तक के बालक-बालिकाओ को बाहर बरामदें में बैठ कर अध्ययन करना पड़ रहा है। पोषाहार हेतु यहां पर संबंधित अधिकारी द्वारा सड़ा-गला गैहूं डाल दिया जो कि पूरी तरह से खराब है। इस अवसर पर साथ में राजेश, मुकेश मीणा, अरूण मीणा, प्रभुलाल मीणा, मोहनलाल मीणा, पुनमचंद, रमेशचन्द्र मीणा, प्रभुलाल मीणा, प्रकाश वाड़ी, जितेन्द्र, हरिश वाडी, जितेन्द्र वाडी, बाबुलाल एवं शिक्षक नेता पुरूषोतम दवे आदि उपस्थित थे ।

Editorial

Editorial

Next Story