✕
मुंबई में सायबर गैंग की दहशत!
By EditorialPublished on
इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लालच में लड़की ने अपने पिता की बैंक सेविंग को गंवा दिया। दरअसल, मुंबई (Mumbai) की एक स्कूल छात्रा अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के चक्कर में एक साइबर ठगी में फंस गई। लड़की ने वनराई थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

x
मुंबई: इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लालच में लड़की ने अपने पिता की बैंक सेविंग को गंवा दिया। दरअसल, मुंबई (Mumbai) की एक स्कूल छात्रा अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के चक्कर में एक साइबर ठगी में फंस गई। लड़की ने वनराई थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। दसवीं कक्षा की छात्रा 16 वर्षीय शिकायतकर्ता गोरेगांव (ईस्ट) में रहती है। उसने अपने पिता के फोन पर इंस्टाग्राम अकाउंट खोला था। वह अकाउंट का इस्तेमाल दोस्तों से चैट करने और वीडियो क्लिप देखने के लिए करती थी।
1 मार्च को सुबह करीब 11 बजे वह इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रही थीं, तभी उन्हें ‘सोनाली सिंह’ के एक अकाउंट (Account) से रिक्वेस्ट मिली। लड़की को लगा कि वह सिंह है, इसलिए उसने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। बाद में, सिंह ने उसे मैसेज किया और उसके स्कूल की पुरानी दोस्त होने बात कही। उसने शिकायतकर्ता लड़की को बताया कि अगर रुपये का पेमेंट करती है तो उसके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स एक घंटे के भीतर 50,000 तक बढ़ सकते हैं।
लेकिन लड़की ने ठग को मात्र 600 रुपये पेमेंट किये लेकिन ठग समय-समय उससे बहाना करके बार बार पैसे ऐंठते रहा। उधर लड़की, ने अपने पिता के डिजिटल वॉलेट से उसे 55,000 रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। जब लड़की के पिता को पता चला कि उसका डिजिटल अकॉउंट खाली हो गया है, तो उन्होंने अपनी लड़की से इसके बारे में पूछा। लड़की ने पिता को सारी घटना बता दी। तब पिता को मालूम हुआ कि उनकी बेटी साइबर फ्रॉड की शिकार हो चुकी है और उन्होंने देर न करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
