Oath ceremony of Mahavir International on 19th
मुंबई। महावीर इंटरनेशनल (Mahavir International) नवी मुंबई (Navi Mumbai) का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के ह्यूमन राइट कमीशन (Maharashtra State Human Rights Commission) के चेयरमेन के के तांतेड़ शपथ दिलायेंगे। विशिष्ट अतिथि एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर वैभव जैन होंगे। महावीर इंटरनेशनल के नव मनोनीत चेयरमैन बलवंत चोरड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेम चंद गोलिया, डी सी सुराना, भँवर लाल बोहरा, दिनेश बाबेल, राजू दुग्गड़, अमृतलाल जैन, लवकेश जैन, आशीष बर्लोटा, बाबूलाल बापना, कमलेश बोहरा, कैलाश बापना, टी सी बापना की मुख्य उपस्थिति रहेगी। पूर्व अध्यक्ष अनिल छाजेड़, मंत्री नरेश संघवी ने बताया कि साथ ही वीरा टीम का भी शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में धर्मेन्द्र श्रीमाल, अशोक भंसाली, महावीर चोरड़िया, सुशील मेडतवाल, अविनाश सिंयाल, प्रकाश संचेती, पंकज चण्डालिया, पवन परमार, रंजित खटेड़, अभिषेक दयाल, मनोज बापना, मनीष जैन आदि लगे हुए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story