Shops
जोधपुर: पाल गांव के पशु मेला मैदान रोड (Ground Road) पर पाल मार्ट नामक पांच दुकानों (Shops) में शॉर्ट सर्किट (Short circuit) से भीषण आग लग गई। नगर निगम की आधा दर्जन से अधिक दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों दुकानों में रखा किराणा व अन्य सामान जलकर खाक हो गया ।
एक हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि पाल में पशु मेला मैदान रोड पर दिनेश सुथार की पाल मार्ट नामक किराणा व अन्य सामान की पांच दुकानें हैं। अल-सुबह तीन बजे बंद दुकानों में आग लग गई। अंदर रखा सामान चपेट में आ गया और आग फैलने लग गई। तड़के करीब चार बजे सफाई करने वाले वहां आए तो दुकानों से धुआं निकलते देखा। उसने दुकान संचालक को सूचना दी। वो तुरंत मौके पर आए। शटर खोला तो 'दुकान में आग ही आग नजर आई। शास्त्रीनगर व बासनी से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पांचों दुकानों में रखा सभी सामान जल चुका था ।
इमारत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्तः पाल निवासी अधिवक्ता रावतराम बिंजारिया ने बताया कि आग से पांचों दुकानें व उसमें रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। संचालक ने दुकानें किराए पर ले रखी हैं। आग की वजह से इमारत के एक हिस्से की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

Next Story