✕
राज्य सड़क विकास निधि प्रबंध के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक
By EditorialPublished on
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव (Bhajanlal Jatav) की अध्यक्षता में शुक्रवार शुक्रवार को शासन सचिवालय में राजस्थान राज्य सड़क विकास (State Road Development) निधि प्रबंध के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त करने में पूरे देश में अग्रणी है।

x

जयपुर : सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव (Bhajanlal Jatav) की अध्यक्षता में शुक्रवार शुक्रवार को शासन सचिवालय में राजस्थान राज्य सड़क विकास (State Road Development) निधि प्रबंध के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त करने में पूरे देश में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि विभाग गैर सरकारी संस्थाओं से भी सुझाव लेकर सड़क तंत्र को और मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है । जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) के निर्देशानुसार विभाग राज्य (Department state) में सड़क तंत्र को सुरक्षित और बेहतर करने का काम प्रमुखता से कर रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के गांवो तक सड़कों के किनारे साइन बोर्ड्स लगाकर वाहन चालकों को सुविधा प्रदान करें । सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि राज्य सड़क विकास निधि का उपयोग राज्य की सड़कों के विकास पर किया जाएगा एवं सड़कों के विकास के लिए उत्तरदायी विभागों को यह बोर्ड निधियां आवंटित कर सकेगा। गालरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण मंत्री (Chief Minister and Minister of Public Works) के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़कों का निर्माण सतत् एवं त्वरित गति से चल रहा है। शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग चिन्न हरी मीणा ने कहा कि वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से राज्य की सड़कों पर निर्धारित मानकों के आधार पर स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहें है और सड़कों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए रोड़ लाइट लगाई जा रही है। मुख्य अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग संजीव माथुर ने बताया कि समय-समय पर राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारी दौरे कर रहे हैं और मौके पर प्राप्त अनियमितताओं का त्वरित गति से समाधान कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
