✕
महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए जिला कलेक्टर
By EditorialPublished on
महात्मा गांधी सेवा सम्मान (Mahatma Gandhi Service Award) से कलेक्टर (Collector) को सम्मानित करते हुए। उदयपुर (Udaipur) गांधी ग्लोबल फेमिली की ओर से जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को शुक्रवार को उनके कार्यालय में महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

x

उदयपुर : महात्मा गांधी सेवा सम्मान (Mahatma Gandhi Service Award) से कलेक्टर (Collector) को सम्मानित करते हुए। उदयपुर (Udaipur) गांधी ग्लोबल फेमिली की ओर से जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को शुक्रवार को उनके कार्यालय में महात्मा गांधी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान गांधी ग्लोबल फेमिली के उपाध्यक्ष नई दिल्ली (Delhi) एवं अध्यक्ष जम्मू एवं कश्मीर पद्मश्री एस पी वर्मा, शहीदे आजम भगत सिंह के भांजे एवं ख्यातनाम वैज्ञानिक प्रो. जगमोहन सिंह तथा पीस एक्टिविस्ट अब्दुल हामिद ने उन्हें सम्मान प्रदान किया । कलेक्टर से वार्ता के दौरान उनकी कार्यशैली को सराहा। राष्ट्र स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया। एस पी वर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर की सेवाएं उत्कृष्ट रही हैं। उनकी संस्था का उद्देश्य है कि महात्मा गांधी का अहिंसा का मॉडल गाँव-गाँव पहुंचे और सरकार तथा आमजन के संबंध निरंतर मजबूत होते रहें। प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया है जो ऐतिहासिक कदम है। पीस एक्टिविस्त अब्दुल हामिद ने कहा कि कौमी एकता कार्यक्रम के सफल आयोजन से देश विदेश में अमन का पैगाम पहुंचेगा ।
Next Story
Related News
X

