✕
राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई में लोगों को मिल रही राहत
By EditorialPublished on
राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई (three-level public hearing) व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिलेभर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई (Public Hearing) का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में विभिन्न उपखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवादियों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान की गई

x

उदयपुर (वि)। राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई (three-level public hearing) व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिलेभर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई (Public Hearing) का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में विभिन्न उपखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में परिवादियों की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान की गई और आमजन को विभिन्न राजकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बड़गांव उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूद अधिकारियों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की और जनराहत के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करते हुए हर परिवादी को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग को राहत प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था की है। ऐसे में कोई भी परिवादी आपके पास आता है तो उसे त्वरित राहत प्रदान की जाए ताकि उसे जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी-कर्मचारी सेवाभाव से कार्य करें और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने विभागवार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ अंतिम तबके तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं जनहित की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करने एवं पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जिला कलक्टर को अवगत कराया। इस पर कलक्टर ने उचित आश्वासन देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने आबादी क्षेत्र में पैंथर की आवाजाही एवं पालतू पशुओं पर किये गये हमले के बारे में सदन को जानकारी दी और इस पर कलक्टर ने वन विभाग को शीघ्र पिंजरा लगाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बड़गांव उपखण्ड अधिकारी रमेश माहेश्वरी ने उपखण्ड क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न योजनाओं व फ्लेगशीप कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। जनसुनवाई में बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, भूताला सरपंच मोहन सिंह, यूआईटी विशेषाधिकारी सावन कुमार चायल, तहसीलदार सुरेन्द्र बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
