✕
महिला दिवस पर चिकित्सा शिविर का आयोजन
By EditorialPublished on
मेवाड़ महिला मंडल मुंबई द्वारा महिला दिवस (Women's Day) पर मेवाड़ भवन गोरेगांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य समिति संयोजक संजय सियाल, मनीष पीपाड़ा एवं कृष्णकांत लोढा के संयोजन में शिविर हुआ

x

मुंबई : मेवाड़ महिला मंडल मुंबई द्वारा महिला दिवस (Women's Day) पर मेवाड़ भवन गोरेगांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य समिति संयोजक संजय सियाल, मनीष पीपाड़ा एवं कृष्णकांत लोढा के संयोजन में शिविर हुआ। मंडल अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी ने शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद मंडल सदस्याओं ने चिकित्सा जाँच करवायी। कार्यक्रम में वरिष्ठ चुनाव आयुक्त भगवतीलाल लोढा, मेवाड़ संघ मुंबई अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, महामंत्री महावीर तांतेड, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया, संरक्षक चतरलाल लोढा, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेडा, मंत्री सुरेश आंचलिया, प्रवीण सिंघवी, बंटी सिंघवी, सुभाष सामर, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया, कार्यकारी संरक्षिका बेबीबेन डागलिया, प्रमुख ललिता सोनी, कार्यकारी प्रमुख लाजवंती वडाला, पूर्व अध्यक्ष अंजना तांतेड, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, कन्या मंडल अध्यक्ष प्रीति नाहर आदि की उपस्थिति रही। संचालन महामंत्री कंचन एल सिंघवी ने किया।
आयोजन सफल बनाने प्रेमा सिंघवी, सुरेखा मादरेचा, कुसुम तांतेड, मीनाक्षी मेहता, पिंकी नाहर, शांता वडालमिया, ममता वडाला, मोनिका बनवट, लीला खरवड, मंजू तांतेड, लीला बोहरा, कमला लोढा, केसर कुमठ, कमला सिंयाल, अनु राठौड, रिंकू डांगी, कमला वडाला, चंचल तांतेड, मंजू हिंगड, शकुंतला सोनी, कविता वागरेचा, मनखुश वडाला, कांता बोकडिया, मंजु सेठिया, संगीता पगारिया, प्रेमा राजावत, ललिता खेरोदिया, लता वदामा, सरोज पगारिया आदि सक्रिय रहे। यह जानकारी सहकोषाध्यक्ष हेमा मांडोत ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
