✕
आयड़ नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
By EditorialPublished on
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के आयड़ नदी (Ahar River) में शुक्रवार युवक का शव (Dead Body)

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के आयड़ नदी (Ahar River) में शुक्रवार युवक का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार आयड़ नदी मैं लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा तो मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इस बारे में पुलिस (Police) को सूचना दी, जिस पर प्रताप नगर थाने से जाब्ता पहुंचा और शव को आयड़ नदी से निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
Next Story
Related News
X



