✕
होली उत्सव समारोह पर गोपाल शेट्टी का सम्मान
By EditorialPublished on
राजस्थानी सेवा समिति (Rajasthani Seva Samiti) कांदिवली पूर्व द्वारा होली (Holi) का रंगीलो फागण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी (MP Gopal Shetty) मुख्य अतिथि

x

मुंबई। राजस्थानी सेवा समिति (Rajasthani Seva Samiti) कांदिवली पूर्व द्वारा होली (Holi) का रंगीलो फागण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी (MP Gopal Shetty) मुख्य अतिथि थे। संस्था संयोजक सुशील मोदी, अध्यक्ष कृष्णकुमार केडिया, महामंत्री प्रदीप टिबरेवाल, कोषाध्यक्ष अनिल पंड्या ने गोपाल शेट्टी का सम्मान किया। इस अवसर पर शेट्टी ने राजस्थानी समाज एवं संस्था को उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में शेखावटी समाज के करीब 350 लोगों की उपस्तिथि रही। प्रेम बिन्याला ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। मुरारीलाल झुंझुनुवाला, लालचंद चौधरी, घनश्याम कूलवाल, मुकेश जोशी, ताराचंद कुमावत, श्याम धानुका, जयप्रकाश अग्रवाल, महेंद्र खंडेलिया, सुरेश चोटिया आदि उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

