✕
सरस बूथ हटाने पहुंची टीम पर छिड़का पेट्रोल
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) शहर के जालोरी गेट के पास पार्किंग स्थल की जमीन के पास लगे सरस बूथ (Saras Booth) को अतिक्रमण मानते हुए नगर निगम की टीम सोमवार सुबह कार्रवाई करने पहुंची

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के जालोरी गेट के पास पार्किंग स्थल की जमीन के पास लगे सरस बूथ (Saras Booth) को अतिक्रमण मानते हुए नगर निगम की टीम सोमवार सुबह कार्रवाई करने पहुंची। बूथ मालिक और स्थानीय लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। इसी दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने नगर निगम के राजस्व निरीक्षक रणवीर देथा और अन्य कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया और लोग सड़क पर उतर आए। दरअसल नगर निगम की ओर से जालोरी बारी क्षेत्र में सरस बूथ संख्या 550 को अस्थाई स्वीकृति कई सालों पहले दी गई थी।
सोमवार सुबह नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची और नोटिस दिखाया कि 8 फरवरी को नगर निगम आयुक्त अतुल प्रकाश ने अशोक सोलंकी के नाम से एक आदेश जारी किया, जिसमें बूथ संख्या 550 स्वीकृत स्थान के अलावा अन्य स्थान पर चल रहा है और साथ में तंबाकू उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं। इसके बाद निगम की टीम ने सरस बूथ का सामान बाहर निकाल दिया और आरोप है कि बिजली का कनेक्शन भी काट दिया। इसके बाद बूथ मालिक और स्थानीय लोग विरोध में उतर आए और केबिन नहीं हटाने पर अड़ गए। सूचना पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, भाजपा नेता राजेंद्र बोराणा, वरुण धनाडिया सहित अन्य भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे।
राजस्व निरीक्षक और क्रेन पर छिड़का पेट्रोल
इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे राजस्व निरीक्षक रणवीर देथा और निगम की क्रेन पर विरोध जता रहे एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद निगम के अन्य कर्मचारियों ने बीच- बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश के प्रयास शुरू किए।

Editorial
Next Story
Related News
X
