✕
पेंशनर समाज ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
By EditorialPublished on
राजस्थान पेंशनर समाज (Pensioners Society) उपशाखा कपासन ने पेंशनर्स (Pensioners) की तीन सूत्रीय मांगों को राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में शामिल नहीं करने

x

कपासन : राजस्थान पेंशनर समाज (Pensioners Society) उपशाखा कपासन ने पेंशनर्स (Pensioners) की तीन सूत्रीय मांगों को राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में शामिल नहीं करने पर रोष प्रकट करते हुए उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
उपशाखा अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, सचिव प्रभुलाल टेलर, कोषाध्यक्ष खेमशंकर नन्दवाना, सैय्यद अख्तर अली, बादशाहसिंह, शिवशंकर उपाध्याय के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए ज्ञापन में पेंशनर्स के 65,70,75 वर्ष पूर्ण करने पर 5, 10, 15 फीसदी क्वांटन पेंशन का लाभ दिलाने, आरजीएचएस में आउटडोर लिमिट पचास हजार रुपए कराने, जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 की अवधि में सेवानिवृत्त हुए पेंन्शनरों को फिक्सेशन का लाभ देकर पेंशन निर्धारण किए जाने की मांग की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
