✕
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सुरक्षित हुआ मातृत्व
By EditorialPublished on
(Prime Minister's Safe Motherhood Campaign) का आयोजन किया गया

x
जयपुर : जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (Prime Minister's Safe Motherhood Campaign) का आयोजन किया गया। चिकित्सा संस्थानो पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को चिन्हित कर उनका उपचार करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर (Jaipur) द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि सोमवार, 27 फरवरी को चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी गई।
Next Story
Related News
X

