✕
महासभा की संगठन यात्रा
By EditorialPublished on
तेरापंथ महासभा (Terapanth Mahasabha) के पदाधिकारियों ने गोरेगांव (Goregaon) की संगठन यात्रा (Sangathan Yatra) की। निर्मल जैन ने मंगलाचरण किया

x

मुंबई। तेरापंथ महासभा (Terapanth Mahasabha) के पदाधिकारियों ने गोरेगांव (Goregaon) की संगठन यात्रा (Sangathan Yatra) की। निर्मल जैन ने मंगलाचरण किया। सभाध्यक्ष चतरलाल सिंघवी ने स्वागत किया। भीमराज चंडालिया एवं सुरेश ओस्तवाल ने विचार रखे। पदाधिकारियों ने श्रावक समाज की जिज्ञासाओं का समाधान किया। महासभा से दिनेश सुतरिया, देवेंद्र डागलिया, अरविन्द धाकड़, निर्मल जैन व मूलचंद लोढ़ा की सहभागिता रही। स्थानीय कोषाध्यक्ष रमेश बोहरा, युवक परिषद् मंत्री सुमित चोरडिया, महिला मंडल संयोजिका कांता सिसोदिया, सहसंयोजिका ममता चिपड़ आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सभा मंत्री रमेश राठौड़ ने किया। संचालन दिनेश सुतरिया ने किया।
Next Story
Related News
X

