✕
श्रीनाथजी मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट एवं एप की लॉन्चिंग
By EditorialPublished on
श्री श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) की अपग्रेड वेबसाइट व एप्प की इस शुभ अवसर पर लॉन्चिंग की जिसका उद्देश्य वैष्णव जन को सेवा की जानकारी एवं सेवा में उलनको सरलता एवं सुविधा हो सके।

x

नाथद्वारा : पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत राकेश (इंद्रदमन) महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष में युवराज विशाल (भूपेश कुमार) बावा श्री श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) की अपग्रेड वेबसाइट व एप्प की इस शुभ अवसर पर लॉन्चिंग की जिसका उद्देश्य वैष्णव जन को सेवा की जानकारी एवं सेवा में उलनको सरलता एवं सुविधा हो सके।
पीआरओ गिरीश व्यास ने बताया कि श्रीनाथजी टेम्पल ऑफिसियल एप विशेष रूप से वैष्णव जन को ऑनलाइन ठाकुर जी की सेवा में विशेष सहायता करेगा जिसके माध्यम से वैष्णव ठाकुर जी के दर्शन, मनोरथ, दर्शन बुकिंग, गौ माता की सेवा भेंट, ठाकुर जी की सेवा में विभिन्न प्रकार की सामग्री की भेंट, आदि ऑनलाइन कर सकेंगे। ऐप के माध्यम से वैष्णव जन ठाकुर जी की सेवा श्रृंगार कीर्तन आदि की जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकेंगे ! इस वेबसाइट एवं एप के निर्माण एवं तकनीकी सहयोग में तिलकायत की से एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से अहमदाबाद के वैष्णव रितेश सुतारिया का विशेष योगदान रहा है जो कई वर्षों से श्रीजी प्रभु को अपनी तकनीकी सेवाए प्रदान कर रहें है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
