✕
स्वर्णाभूषणों और नकदी की लूट
By EditorialPublished on
मीरा रोड (Meera Road) में पेनकर पाडा इलाके में भक्ति वेदांत अस्पताल के सामने बस स्टॉप पर एक महिला को लूट (Booty) का शिकार बनाया गया

x

भायंदर। मीरा रोड (Meera Road) में पेनकर पाडा इलाके में भक्ति वेदांत अस्पताल के सामने बस स्टॉप पर एक महिला को लूट (Booty) का शिकार बनाया गया है। महिला ज्योति त्रिवेदी (47) अपने दफ्तर के लिये जा रही थी। दो अज्ञात व्यक्तियों ने ज्योति से पता पूछने के बहाने बातचीत की और उसे बताया कि लक्ष्मीमाता उसपर नाराज है। दोनों बदमाशों ने ज्योति का ईलाज करने की बात कहते हुये उसे ठगी का शिकार बनाया। दोनों ने महिला से सोना, मोबाइल और नकदी आदि मिलाकर 1 लाख 53 हजार 500 रुपये की ठगी की है। ठगी का यह मामला काशीमीरा पुलिस स्टेशन (Kashmiri Police Station) में दाखिल किया गया है।
Next Story
Related News
X

