Bhupendra Saran
उदयपुर: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में रिमांड पर चल रहे गिरोह के मुख्य सरना भूपेंद्र सारण (Bhupendra Saran) का रिमांड 9 दिन और बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना भूपेंद्र सारण (Bhupendra Saran) को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में पुलिस हिरासत में है। सोमवार को उसकी रिमांड अवधि पूर्ण होने पर पुलिस जाब्ते के साथ आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर पुलिस की ओर से की गई प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने भूपेंद्र सारण का 9 दिन रिमांड बढ़ा दिया है। पुलिस भूपेंद्र सारण से उसे पेपर बेचने वाले तृतीय श्रेणी शिक्षक (Teacher) शेर सिंह मीणा के बारे में पूछताछ कर रही है।
Next Story