Stolen gold earrings!
मुंबई : खार में सुधा ज्वेलर्स में एक अज्ञात महिला ने हाथों की सफाई से सोने के ३ ग्राम के और करीब १८ हजार रुपये कीमत के सोने के झुमके चुरा लिये और फरार हो गई। इस दौरान जूलर अजितकुमार पुरोहित और उनका भतीजा धवन (२१) जूलरी शॉप में थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित महिला ने सोने के झुमके खरीदने की मंशा जताते हुये झुमके दिखाने को कहा था। धवन ने उसके सामने ट्रे में सोने के झुमके रख दिये। इसके बाद धवन दूसरी तरह के आभूषण निकालने के लिये दूसरी तरफ गया तो उसी समय महिला ने सोना का एक झुमका लिया और हजार रुपये देते हुये बाकी रकम अगले दिन देने की बात कही और वहां से चली गई। इसके बाद जूलर को पता चला कि तीन ग्राम का झुमका गायब है और उन्होंने खार पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Editorial

Editorial

Next Story