Dwitiya Patotsav
मुंबई : गातोड़जी भक्त मंडल (Gatodji Bhakta Mandal) मीरा भायंदर (Mira Bhayandar) के तत्वाधान में मंगलवार 14 फरवरी को द्वितीय पाटोत्सव (Dwitiya Patotsav) एवं भक्ति मेला खेतेश्वर आश्रम काशीमीरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आगाज गातोड़जी बावजी का श्रृंगार, पूजा, आरती, महायज्ञ अनुष्ठान से होगा। रात्रि में हीरालाल राव, शंकरपुरी बावजी, जीवन दर्जी, पवन साहू, बाल कलाकार ऋषभ पंडित भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में मुंबई प्रवासी भक्तजनों की उपस्थिति रहेगी। विशेष सहयोग जणवा चौधरी समाज का रहेगा। महोत्सव को यादगार बनाने गातोड़जी मंदिर मीरा भायंदर एवं मुंबई सत्संग मंच के श्रद्धालु सक्रिय हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story