Mela Mahotsav
सिरोही : दिल्ली-कांड़ला हाईवे (Delhi-Kandla Highway) मार्ग से सटे प्राचीन खेतलाजी मंदिर के जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा एवं मेले के आयोजन हेतु चढ़ावे की बोलियां बोली गई। क्षेत्रवासियों मे आराध्य खेतलाजी के प्रति श्रद्धा के चलते सिरोही, जालोर, पाली, गुजरात (Gujarat) सहित अन्य राज्यो के विभिन्न क्षेत्रों से खेतलाजी के भक्तजनों ने विभिन्न अनुष्ठानों के चढ़ावों की बोलियां ली।
कार्यक्रम के अंतिम दिन चढ़ावों की शुरुआत आशापुरा माता की आरती एवं खेतलाजी के पूजा अनुष्ठान से की गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज के भक्तों ने चढ़ावो की बोलियां लगाकर सामाजिक समरसता एवं आराध्य में श्रद्धा का प्रमाण दिया। अंतिम दिन के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक प्रकाश माली एवं कांतिलाल कोली ने प्रस्तुति दी। संचालन कार्तिकेय शर्मा ने किया। ट्रस्ट सदस्यों, ग्रामवासियों एवं भक्तों ने खेतलाजी के जयकारे लगाकर पूर्णाहुति की। खीर प्रसाद का वितरण किया गया। खेतलाजी ट्रस्ट के सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित कर मेले को सफल बनाने हेतु निमंत्रण दिया।
Editorial

Editorial

Next Story