Fraud of lakhs in the name of investment, case registered against jeweler
कल्याण : गोल्ड स्कीम में निवेश और बदले में सस्ती जूलरी देने का झांसा देकर २७ लाख की ठगी के आरोप में कल्याण में कोलसेवाडी पुलिस ने आरोपी जूलर रामसागर सोनी (५०) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोनी की गिरफ्तारी के लिये उसकी तलाश भी शुरु कर दी है। बताया गया है कि सोनी फरार है और शहर छोड़कर भाग गया है। पुलिस के मुताबिक, जूलर सोनी ने ग्राहकों से किश्तों में रकम ली और बदले में सस्ती कीमत पर जूलरी देने का वादा किया था।
Next Story