✕
१२ करोड़ की ठगी के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
शिकायतकर्ता बिपिन कन्हैयालाल मेहता नाना चौक में रहते हैं। उनकी शिकायत पर दमारा गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगदीश पाहुजा और मोनिल पाहुजा, राजील पाहुजा, जयचंदन सत्यनारायण, मोहन देवडिगा, रघुनाथ सचवानी और शब्बीर पाटणवाला सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

x

मुंबई : निवेश पर तगडे ब्याज का झांसा देकर दक्षिण मुंबई के एक ६५ साल के कारोबारी से गोल्ड और कैश लेकर उन्हें ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने जूलरी कंपनी के निदेशक सहित सात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के विरूद्ध १२ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता बिपिन कन्हैयालाल मेहता नाना चौक में रहते हैं। उनकी शिकायत पर दमारा गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगदीश पाहुजा और मोनिल पाहुजा, राजील पाहुजा, जयचंदन सत्यनारायण, मोहन देवडिगा, रघुनाथ सचवानी और शब्बीर पाटणवाला सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दमारा गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के आरोपी निदेशक और अन्य ने तगडे रिटर्न का लालच दिखाकर शिकायतकर्ता कारोबारी को अपनी कंपनी में निवेश के लिये मजबूर किया और ठगी को अंजाम दिया।
Next Story
Related News
X

