Shishoda Premier League
मुंबई : शिशोदा प्रीमियर लीग 3 (Shishoda Premier League 3) के फाइनल में अजंता चैंपियन्स (Ajanta Champions) ने 2 रनों से मैच जीतकर कप अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
Shishoda Premier League 3
ओपनिंग सेरेमनी टूर्नामेंट के टाइटल स्पान्सर किशन प्रवीण धाकड़ ने की। आयोजन में में शिशोदा के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किशन प्रवीण धाकड़ की ॐ शिल्पी स्ट्राइकर्स, आनंदी मोहनलाल धाकड़ की अजंता चैंपियंस, ख्यालीलाल भगवतीलाल धाकड़ की रॉयल सिल्वर स्ट्राइकर्स, शांतिलाल जीवन महेश धाकड़ की महाप्रज्ञ डायमंड, राजेश भेरूलाल धाकड़ की राईजिंग स्टार्स, मीठालाल कल्पेश निखिल धाकड़ की स्वर्णमुद्रा वारियर्स, अर्जुनलाल सोहनलाल धाकड़ की लक्ष्मी लीजेंड, अरविंद भगवतीलाल धाकड़ की भिक्षु बुलियन, भरत शंकरलाल धाकड़ की वर्धमान डेयर डेविल्स, पीयूष सुरेश धाकड़ की खेतपाल राइडर्स के खिलाडियों ने पूरे उत्साह के साथ मैच खेले। फाइनल मैच अजंता चैंपियनस और रॉयल सिल्वर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें अजंता चैम्पियन ने 62 रन बनाकर रॉयल सिल्वर स्ट्राइकर्स को 63 रन बनाने का लक्ष्य दिया। कप्तान रौनक धाकड़ के नेतृत्व में अजंता चैंपियन ने यह मैच जीतकर कप अपने नाम कर लिया। अवार्ड सेरेमनी में अध्यक्ष सुनील सोहनलाल धाकड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन शिशोदा की युवा शक्ति को एकत्रित कर एक दूसरे से जोड़ने हेतु किया गया है। मंत्री विकास पी धाकड़ ने आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट में भोजन के लाभार्थी रमेश निलेश आदिव धाकड़, पुरस्कार लक्की ड्रा विज्ञापन एड. सुनयना धाकड़ एंड एसोसिएट्स, टी शर्ट स्पोंसर सोहनलाल, मेघराज, अजीत धाकड़ यूट्यूब लाइव शांतिलाल कमलेश नीलेश धाकड़, फॉर सिक्स के लाभार्थी क्रिस्टल ज्वेल्स के विनोद तरुण दर्शन धाकड़, टॉस के बॉस कैलाश संजय विकास बेताला, कैप स्पान्सर राजेश भरत खूबीलाल धाकड़, बैट बॉल स्पॉन्सर भगवतीलाल लालचंद धाकड का योगदान रहा। आयोजन सफल बनाने समिति अध्यक्ष सुनील धाकड़, मंत्री विकास धाकड़, कोषाध्यक्ष संजय एस धाकड़ व सदस्य महावीर हेमंत विकास महेश सुनील एम दर्शन मनोज हेमंत विक्की हेमंत धाकड सक्रिय रहे। निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर युवक परिषद् के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी व अमित रांका ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभाध्यक्ष रोशनलाल, नाथूलाल, फ़तहलाल, केसुलाल ,हजारीमल, शांतिलाल, भंवरलाल, गणपत, मीठालाल, अर्जुनलाल, हीरालाल, सुरेश, बंसीलाल, मीठालाल, भगवती, नितेश, दिनेश, सुनील, अशोक, धर्मेश, अंबालाल, विनोद, ख़्यालीलाल, अशोक, पूनमचंद, नैतिक, विधित धाकड़ मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story