✕
वाशी में हुआ साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन
By EditorialPublished on
साध्वी विमलप्रज्ञा ने कहा कि एक गुरु की अनुशासन में धर्मसंघ दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। साध्वी काव्यलता ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ एक रमणीय उद्यान है और साध्वी विमलप्रज्ञा एक विशिष्ट पुष्प है। साध्वी पंकजश्री ने कहा कि वाशी श्रद्धा का केंद्र है। चार सिंघाड़ो का मिलन प्रथम बार हुआ। इस दृश्य को देखकर मैं भाव विभोर हूं। साध्वी जिनरेखा ने कहा कि हमारे आंगन में साध्वी विमलप्रज्ञा

x

मुंबई : वाशी (Vashi) में शासनश्री साध्वी विमलप्रज्ञा, शासनश्री साध्वी जिनरेखा, साध्वी पंकजश्री एवं साध्वी काव्यलता का आध्यात्मिक मिलन हुआ एवं नए भवन में मंगल पाठ हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। सभाध्यक्ष विनोद बाफना एवं तेरापंथी सभा मुंबई कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने स्वागत किया। साध्वी विमलप्रज्ञा ने कहा कि एक गुरु की अनुशासन में धर्मसंघ दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। साध्वी काव्यलता ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ एक रमणीय उद्यान है और साध्वी विमलप्रज्ञा एक विशिष्ट पुष्प है। साध्वी पंकजश्री ने कहा कि वाशी श्रद्धा का केंद्र है। चार सिंघाड़ो का मिलन प्रथम बार हुआ। इस दृश्य को देखकर मैं भाव विभोर हूं। साध्वी जिनरेखा ने कहा कि हमारे आंगन में साध्वी विमलप्रज्ञा का आगमन खुशियों की बहार लेकर आया। साध्वी मधुरयशा, साध्वी श्वेतप्रभा, साध्वी सुरभियशा, साध्वी धवलप्रभा, साध्वी मार्दवयशा ने गीतिका की प्रस्तुति दी। साध्वी ललिताश्री, साध्वी शारदाप्रभा, साध्वी सम्यक्तयशा ने नाटिका से स्वागत किया। संचालन साध्वी ज्योतियशा ने किया। कार्यक्रम में तेरापंथी महासभा कार्यकारिणी सदस्य तनसुख चोरडिया, प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई महामंत्री महेश बाफना, तेरापंथी सभा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड, महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्मला चंडालिया, आचार्य श्री भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन महामंत्री बाबूलाल बाफना, कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, सभा मंत्री अर्जुन सोनी, सभा कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडाला, रतन सियाल, संपत बागरेचा, बलवंत चोरडिया, अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक पवन परमार उपस्थित रहे। युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी, मंत्री महावीर हिरण, कोषाध्यक्ष विनोद बाफना, पंकज चंडालिया, हरीश गादिया, अमित आंचलिया, जितेंद्र बाफना, प्रवीण चोरडिया, राजू कावड़िया, महिला मंडल संयोजिका इंदु बडाला, सह संयोजिका अनिता चपलोत, वनीता मेहता, पूनम परमार सक्रिय रहे। यह जानकारी युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
