✕
पुलिस पर फायरिंग के आरोपियों को अवैध पिस्टल सप्लाईकर्ता गिरफ्तार
By EditorialPublished on
अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने के आरोप में कासोद दरवाजा निम्बाहेड़ा सोनू (22) पुत्र विजयकुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं इंद्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ निवासी दिनेश (32) पुत्र कन्हैयालाल माली अब भी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सोनू अग्रवाल ने करीब 1 माह पूर्व 32 हजार रूपए में एक अवैध पिस्टल एचएस दीपक मेनारिया को बेची थी।

x

राजसमंद (प्रात:काल संवाददाता) : उदयपुर सुखेर से दो हिस्ट्रीशीटरों ने एक फरवरी को प्रॉपर्टी कारोबारी का अपहरण (Kidnapping of Property Dealer) कर 3 दिन तक उसे लेकर घूमते रहे और 4 फरवरी रात केलवा थाना के बाहर की गई नाकाबंदी के दौरान उदयपुर पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। मामले में कार्यवाही करते हुए राजनगर पुलिस ने मंगलवार को अवैध पिस्टल सप्लाईकर्ता युवक को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में संलिप्त एक युवक फरार है, उसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी हैं।
राजनगर थानाधिकारी डॉ हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने के आरोप में कासोद दरवाजा निम्बाहेड़ा सोनू (22) पुत्र विजयकुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं इंद्रा कॉलोनी निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ निवासी दिनेश (32) पुत्र कन्हैयालाल माली अब भी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सोनू अग्रवाल ने करीब 1 माह पूर्व 32 हजार रूपए में एक अवैध पिस्टल एचएस दीपक मेनारिया को बेची थी। सोनू अग्रवाल के खिलाफ पुलिस थाना निम्बाहेडा पर अवैध हथियार सप्लाई के दो प्रकरण दर्ज है एवं फरार आरोपी दिनेश माली पुलिस थाना निम्बाहेडा का हिस्ट्रीशीटर होकर अवैध हथियार पिस्टल, अपहरण, मारपीट, फिरोती, जानलेवा हमला आदि के 13 प्रकरण दर्ज हैं। इससे पुर्व तीन पिस्टल के एक जिंदा कारतुस सहित उदयपुर पुलिस पर हमला करने के आरोपी चिरवा उदयपुर निवासी एचएस दीपक पुत्र प्रेमशंकर मेनारिया और सरेकला सुखेर निवासी किशन पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी एचएस दीपक व किशन मेनारिया उदयपुर निवासी एक व्यापारी का अपहरण कर 35 लाख रुपए फिरौती मांग की थी राशि नहीं देने पर एक बीघा जमीन रजिस्ट्री करवाने की मांग की गई थी। जिस पर केलवा पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कारोबारी को छुड़वाया था। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी सुधीर चौधरी, एएसपी शिवलाल बैरवा के निर्देशन में राजनगर थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम ने अभियुक्त दीपक मेनारीया से अवैध पिस्टल के संबंध में गहनता से अनुसंधान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त दीपक मेनारिया को अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू पिता विजय कुमार अग्रवाल निवासी कासोद दरवाजा एवं दिनेश माली पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी इन्द्रा कॉलोनी की पहचान कर मन एसएचओ ने मय टीम के निम्बाहेडा में हर दोनो वांछित पिस्टल सप्लायर की तलाष के लिए संभावित स्थानो पर दबिष दी। जिसमें एक आरोपी दिनेश माली फरार मिला जबकि एक आरोपी सोनू अग्रवाल को निम्बाहेडा से डिटेन कर पुलिस थाना राजनगर लाकर प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी सोनू अग्रवाल ने बताया कि उसने करीब 1 माह पूर्व 32 हजार रूपये में एक अवैध पिस्टल अपने मित्र अभियुक्त दीपक मेनारिया को बेची थी। अभियुक्त सोनू अग्रवाल को प्रकरण मे गिरफ्तार किया जाकर गहनता से अनुसंधान जारी है। अभियुक्त दीपक मेनारिया को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए ।

Editorial
Next Story
Related News
X
