bike thief
मीरा रोड। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा एक ने शातिर बाइक चोर विघ्नेश उदय मिश्रा (23) को धर दबोचा है। मिश्रा नशे की लत को पूरा करने के लिये बाइक चुराया करता था। पुलिस ने मिश्रा से दस बाइक बरामद की हैं जिनकी कीमत चार लाख बीस हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस आयुक्तालय के सीमाक्षेत्र में बाइक चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा पुलिस टीम लगातार निगरानी और बाइक चोरी की तलाश में जुटी है। मिश्रा के बाबत जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जुपिटर बिल्डिंग, दीपक अस्पताल के पास, मीरा रोड में मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । जांच में मिश्रा ने राजेश जैन नामक व्यक्ती की बाइक चुराने की बात कबूल कर ली है।
Editorial

Editorial

Next Story