✕
जूलर ने महिला से की १ लाख ८२ हजार की ठगी
By EditorialPublished on
मीरारोड के रामदेव पार्क के पास मान क्लासिक में अनिता पाल अपने परिवार के साथ रहती हैं। अनिता को उनके पिता ने शादी के समय २ सोने की चेन, झुमके , अंगूठी और हार आदि मिलाकर ५ तोला स्वर्णाभूषण दिये थे।

x

भायंदर : भायंदर (Bhayandar) में एक जूलर द्वारा एक महिला से करीब दो लाख रुपये की ठगी और कदाचार का मामला सामने आया है। महिला ने अपने मायके से लाये स्वर्णाभूषणों से एक हार बनाने के लिये जूलर को सोना दिया था। महिला ने स्वर्णाभूषण के साथ ही मेकिंग चार्जेस भी जूलर को अदा कर दिये थे। लेकिन जूलर ने बावजूद इसके महिला को हार बनाकर नहीं दिया। आखिरकार महिला ने भायंदर के नवघर पुलिस में जूलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मीरारोड के रामदेव पार्क के पास मान क्लासिक में अनिता पाल अपने परिवार के साथ रहती हैं। अनिता को उनके पिता ने शादी के समय २ सोने की चेन, झुमके , अंगूठी और हार आदि मिलाकर ५ तोला स्वर्णाभूषण दिये थे। अनिता ने साल २०२१ में भायंदर पूर्व में नवघर मार्ग पर देवीदास ज्वेलर्स के शंकर माली को अपनी यह जूलरी देकर इनसे एक हार बनाने के लिये कहा था। इसके लिये कुल १७ हजार रुपये का मेकिंग चार्ज जूलर ने मांगा था जिसमें से अनिता ने जूलर माली को सात हजार रुपये दे दिये थे। माली ने महीने भर में सोने का हार बनाकर देने का वादा किया था। महीने भर बाद जब अनिता ने सोने का हार मांगा तो जूलर ने और पंद्रह दिन का समय ले लिया। इसके पंद्रह दिन बाद जब अनिता ने संपर्क की कोशिश की तो जूलर का मोबाइल बंद आया। जब वह दुकान पर पहुंची तो दुकान भी बंद थी। २ से ३ महीने बाद अनिता को पता चला कि माली ने नवघर-फाटक मार्ग पर दुकान शुरु की है। जब अनिता वहां पहुंची तो जूलर ने फिर से आश्वासन देते हुये सप्ताह भर में हार बनाकर देने का वादा किया। लेकिन बावजूद इसके जूलर माली ने हार बनाकर नहीं दिया। आखिरकार महिला ने पुलिस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
