✕
सडक हादसे में जैन साध्वी प्रज्ञाश्रीजी घायल
By EditorialPublished on
साध्वी प्रज्ञाश्रीजी म.सा. के साथ दिव्यदर्शनाश्रीजी म. सा., दर्शिताश्रीजी म.सा. तथा हर्षवर्धनश्रीजी म.सा. ये सभी जैन साध्वी शनिवार तड़के भडगांव से कजगांव की ओर जा रहीं थीं।

x

कजगांव : भडगांव से कजगांव की ओर प्रवास कर रही जैन साध्वी प्रज्ञाश्रीजी (Jain Sadhvi Pragya Shreeji) म. सा. (आयु ६० वर्ष) एक सड़क हादसे में घायल हो गईं हैं। जैन साध्वी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हालांकि इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। जैन साध्वी के साथ की एक सेवादार महिला भी इस हादसे में जखमी हो गई हैं। यह घटना शनिवार सुबह कजगांव के पास हुई।
साध्वी प्रज्ञाश्रीजी म.सा. के साथ दिव्यदर्शनाश्रीजी म. सा., दर्शिताश्रीजी म.सा. तथा हर्षवर्धनश्रीजी म.सा. ये सभी जैन साध्वी शनिवार तड़के भडगांव से कजगांव की ओर जा रहीं थीं। साध्वी प्रज्ञाश्रीजी व्हीलचेयर पर तीन अन्य साध्वी पैदल प्रवास कर रहीं थी। कोठली-नगरदेवला के बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने साध्वी प्रज्ञाश्रीजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में साध्वी के हाथ और पैर में थोडी चोट लगी है।
इस मार्ग से गुजर रहे व्यापारी गोविंद वाणी (भडगांव), अमोल शिरोडे और नकुल नानकर (पाचोरा) पुणे की ओर जा रहे थे। उन्होंने जब यह हादसा देखा तो तत्काल मदद करते हुये भडगांव और कजगांव के जैन समाज के बंधुओं को इसकी जानकारी दी। तत्काल जैन समाज के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सहायता एवं अन्य कार्य किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
