Khatu Shyam Mela-Shakuntala Rawat
जयपुर (कास) : उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम, देवस्थान मंत्री एवं सीकर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) सोमवार को खाटूश्यामजी पहुंची। इस दौरान उन्होंने श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली कि कामना की। उन्होंने खाटूश्यामजी के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर श्रृद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाएं देखी व बाबा श्याम के मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्रीमती रावत ने निर्देशित किया कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करें की मेले के दौरान कोई भी भिक्षावृत्ति करते हुए न पाया जाए । उन्होंने कहा कि अन्य मंदिरो कि भांती दिव्यांगों को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए देवस्थान विभाग उनका ऑनलाइन आवेदन लेकर उसकी लिस्ट मंदिर कमिटी को भिजवाये जिससे उनके दर्शनों के लिए अलग लाइन का प्रावधान सुनिश्चित हो उन्होंने खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में रेन बसेरों की व्यवस्था करें तथा लाइनों में खड़े भक्तों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था वहीं की जाए। प्रभारी मंत्री ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की ।
Editorial

Editorial

Next Story