✕
चोरी करने कंपनी में घुसे, हवालात पहुंचे दोनों चोर
By EditorialPublished on
मिली जानकारी के मुताबिक, महापे स्थित बेस हाउस नामक कंपनी ने हाल ही में उनके बगल में स्थित आर.वी.एस. ग्लोबल सोल्यूशन नामक कंपनी की नयी बिल्डिंग खरीदी है। इसी का फायदा उठाकर १ फरवरी की शाम को साहील जैन और पवन कोलंबी ये दोनों चोर एसी डक्ट के जरिये कंपनी में चो
_202302070932245631.jpg)
x
_202302070932245631.jpg)
नवी मुंबई : महापे एमआईडीसी में एक बंद पडी कंपनी में घुसपैठ कर चोरी की कोशिश कर रहे दो चोरों को कंपनी के सुरक्षारक्षकों ने मुस्तैदी से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम साहील जैन (२१) और पवन कोलंबी (२२) हैं। तुर्भे एमआईडीसी पुलिस (MIDC Police) ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महापे स्थित बेस हाउस नामक कंपनी ने हाल ही में उनके बगल में स्थित आर.वी.एस. ग्लोबल सोल्यूशन नामक कंपनी की नयी बिल्डिंग खरीदी है। इसी का फायदा उठाकर १ फरवरी की शाम को साहील जैन और पवन कोलंबी ये दोनों चोर एसी डक्ट के जरिये कंपनी में चोरी करने के इरादे से दाखिल हुये थे। इसके बाद चोरों ने कंपनी की खिड़कियों के एल्युमिनियम के २० फ्रेम, लाइट की पुरानी वायर्स, एसी की लोहे की फ्रेम, २० सीलिंग लाइट्स, पानी के पुराने बिजली मीटर जैसी चीजें चुराई थीं लेकिन सुरक्षा रक्षकों की मुस्तैदी से दोनों चोर पकड़े गये और हवालात की हवा खा रहे हैं।
Next Story
Related News
X

