Employee absconds with Rs 99 lakh
मुंबई : भुलेश्वर (Bhuleshwar) में एक कर्मचारी ९९ लाख रुपये की कारोबारी रकम लेकर फरार हो गया है। चोरी कर फरार हुये आरोपी कर्मचारी का नाम लक्ष्मण सिंह है। मामला लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस में दर्ज हुआ है और पुलिस मामल की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मधुसुदन जैन (३८) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जैन की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सिंह यह महेंद्र जैन के पास काम करता था। महेंद्र सिंह ने तीन लोगों से क्रमश: ३३ लाख ०५ हजार ८००, ४५ लाख और ३६ लाख रुपये की रकम ली थी। यह रकम अपने मालिक कारोबारी को देने की बजाये महेंद्र इस रकम को लेकर फरार हो गया। महेंद्र सिंह पर इस रकम में से ९९ लाख ०५ हजार ८०० रुपये के गबन का आरोप है। मामला पता चलने पर जैन ने महेंद्र की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस (Lokmanya Tilak Marg Police) में शिकायत दर्ज कराई गई।
Editorial

Editorial

Next Story