✕
निगम आयुक्त ने पैदल अंदरूनी शहर में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
By EditorialPublished on
सोमवार को नगर निगम आयुक्त वासुदेव मलावत ने शहर के भीतरी इलाकों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को स्मार्ट सिटी कार्य के बाद भी चेंबर खुले एवं केबल व्यवस्थित रूप से पाई गई जिस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिए कि जहां भी स्मार्ट सिटी

x

नगर संवाददाता. उदयपुर : नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने सोमवार को अल सवेरे वॉलसिटी क्षेत्र में घूम कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था सहीं नहीं देखकर आक्रोश जताया। नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत सोमवार प्रातः शहर के बीच क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त अचानक सवेरे अमल का कांटा स्थित सेक्टर ऑफिस पहुंचे, जहां पर ऑफिस की संपूर्ण व्यवस्थाओ का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त मालावत वहीं से अमल का कांटा कचरा पॉइंट, नाडा खड़ा कचरा पॉइंट और काली बावड़ी कचरा पॉइंट तक पैदल ही शहर में घूमते हुए सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों में बारे में जानकारी प्रदान की गई।
खुले चेंबर को तुरंत करे बंद
सोमवार को नगर निगम आयुक्त वासुदेव मलावत ने शहर के भीतरी इलाकों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को स्मार्ट सिटी कार्य के बाद भी चेंबर खुले एवं केबल व्यवस्थित रूप से पाई गई जिस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिए कि जहां भी स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं और वहां खुले चेंबर एवं वायर केबल दिखाई दे तो उनका फोटो खींचे और स्मार्ट सिटी अधिकारियों को जल्द से जल्द बंद करवाने हेतु पत्र प्रेषित करें।
चांदपोल पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत द्वारा सोमवार को चांदपोल पम्पिंग स्टेशन की निर्माणधीन साइट का निरीक्षण किया गया। झील का पानी सिवरेज लाइन में जाने की शिकायत मिलने पर आयुक्त द्वारा मौका निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान झील विकास प्राधिकरण के सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने आयुक्त मालावत को झील में समाहित हो रहे पानी की जानकारी दी। आयुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील का पानी सिवरेज लाइन मे न जाये इसके लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही करनी हो उसे तुरंत ही शुरू किया जाए। तब तक इसमें 24 घंटे पम्प लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आयुक्त ने मौके पर ही स्मार्ट सिटी अधिकारी मुकेश पुजारी, करणेश माथुर आदि को यह कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
