Steel
मुंबई : ग्रांटरोड इलाके में एक स्टील कारोबारी (Steel Trader) से लिये ४० लाख रुपये की स्टील सामग्री के गबन के आरोप में डी.बी. मार्ग पुलिस ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) की एक प्राइवेट कंपनी के मालिक समेत मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम वी रेगन रेमीज और कार्तिक धनपाल हैं। पुलिस टीम जल्द ही इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तमिलनाडु रवाना होगी। ग्रांटरोड इलाके में रहनेवाले स्टील कारोबारी आश्विन कांतिलाल भंसाली की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।
Next Story