✕
राज्य के उप चुनाव में बीजेपी ने तिलक परिवार का काटा टिकट
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) की दो विधानसभा सीट चिंचवड़ और कासबा पेठ (Chinchwad and Kasba Peth) में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने चिंचवड़ सीट से अश्विनी लक्ष्मण जगताप (Ashwini Laxman Jagtap) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी सीट कासबा पेठ से हेमंत नारायण रासने (Hemant Narayan Rasne)

x

मुंबई : देश में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने से पहले कई राज्यों की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस साल होने वाले उपचुनाव में लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट, तो वहीं 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसमें पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु शामिल है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) की दो विधानसभा सीट चिंचवड़ और कासबा पेठ (Chinchwad and Kasba Peth) में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने चिंचवड़ सीट से अश्विनी लक्ष्मण जगताप (Ashwini Laxman Jagtap) को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी सीट कासबा पेठ से हेमंत नारायण रासने (Hemant Narayan Rasne) को उपचुनाव में लड़ने के लिए टिकट दिया है।
महाराष्ट्र की दोनों ही विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव में बीजेपी ने लोकमान्य बालगंगाधर तिलक (Lokmanya Bal Gangadhar Tilak) के परिवार से किसी को टिकट नहीं दिया है। कासबा पेठ सीट तिलक परिवार की ही बहू मुक्ता तिलक (Mukta Tilak) के निधन से खाली हुई थी। उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा इस सीट से तिलक परिवार के ही किसी सदस्य को टिकट देगी।
मुक्ता शैलेस तिलक के निधन से हुई थी कासबा की सीट खाली
लेकिन बीजेपी ने उम्मीदों के विपरीत ही निर्णय लिया है। बीजेपी ने पुणे की इस कस्बा पीठ सीट से एक अन्य कार्यकर्ता हेमंत रासने को उम्मीदवार बनाया है। पिछले साल 22 दिसंबर को मुक्ता शैलेश तिलक का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह पहली बार विधायक चुनी गई थीं। इससे पहले वह पुणे (Pune) की महापौर भी रह चुकी थीं।
माना जा रहा था कि भाजपा मुक्ता शैलेस तिलक निधन से रिक्त हुई कासबा पेठ की सीट पर उन्हीं के परिवार के किसी सदस्य को उपचुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारी सौपेगी लेकिन हेमंत को टिकट दिया गया। कासबा पेठ सीट से टिकट की दौड़ में उनके पति शैलेश तिलक (Shailesh Tilak) और पुत्र कुणाल तिलक (Kunal Tilak) शामिल थे। टिकट न दिए जाने के बाद एक बयान में शैलेश तिलक बीजेपी का निर्णय स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
