share market
मुंबई : शेअर मार्केट (share market) में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाकर देने के झांसा देकर महिला से 67 लाख 52 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। गोरेगांव में रहनेवाली 27 साल की महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का नाम हर्ष कोटेचा है और शिकायतकर्ता महिला से उसकी मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोटेचा बोरीवली पश्चिम (Borivali West) में रहता है। उसने महिला और उसके रिश्तेदारों को बताया था कि उसे शेयर ट्रेडिंग की खासी जानकारी है और अगर वह उसके बताये अनुसार शेयर्स में निवेश करता है तो वह उन्हें मोटा मुनाफा कमाकर दे सकता है।
कोटेचा के बातों में आकर शिकायतकर्ता महिला और उसके रिश्तेदारों ने जनवरी 2018 से जून 2022 के बीच आरोपी के बैंक खाते में 67.52 लाख रुपये की रकम जमा कराई थी। लेकिन कोटेचा अपने वादे के मुताबिक उन्हें कोई मुनाफा नहीं दे रहा था। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने उससे निवेश की रकम वापस मांगी तो कोटेचा बहाने बनाने लगा। जब महिला ने खूब तकादा किया तो कोटेचा ने महिला को कई चेक दे दिये और ये सारे चेक बाउंस (check bounce) हो गये। थक-हारकर महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Editorial

Editorial

Next Story