✕
होटल कारोबारी से 28 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
होटल कारोबारी (hotel businessman) से 28 लाख 21 हजार 600 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। नालासोपारा में होटल कारोबारी अमोल रांजणे ने नालासोपारा (Nalasopara) में ही शगुन गोल्ड जूलरी शॉप (Gold Jewelery Shop)

x

मुंबई : नालासोपारा में एक जूलर ने एक होटल कारोबारी (hotel businessman) से 28 लाख 21 हजार 600 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। नालासोपारा में होटल कारोबारी अमोल रांजणे ने नालासोपारा (Nalasopara) में ही शगुन गोल्ड जूलरी शॉप (Gold Jewelery Shop) के मालिक दिनेशकुमार केशुलाल पालीवाल को अपनी पत्नी के आभूषण बनाने के लिये पुराने स्वर्णाभूषण और नकदी मिलाकर कुल 28 लाख 21 हजार रुपये दिये थे। लेकिन जूलर पालीवाल ने स्वर्णाभूषण बनाकर नहीं दिये और नाही होटल कारोबारी अमोल रांजणे के पैसे लौटाये। कारोबारी ने आखिरकार जूलर पालीवाल के खिलाफ पुलिस (Police) में ठगी का मामला दर्ज कराया है।
Next Story
Related News
X

