✕
राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भेजा मानहानि का नोटिस
By EditorialPublished on
सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) को मानहानि का नोटिस भेजा भेज है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने 15 जनवरी, 2023 को भांडुप (Bhandup) में आयोजित कोंकण महोत्सव (Konkan Mahotsav)

x

मुंबई : शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) (Shiv Sena (Uddhav Thackeray Gat)) के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) को मानहानि का नोटिस भेजा भेज है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने 15 जनवरी, 2023 को भांडुप (Bhandup) में आयोजित कोंकण महोत्सव (Konkan Mahotsav) में उनके बारे में अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह जानकारी संजय के वकील अधिवक्ता ने दी है। राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा, नारायण राणे मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी (Advocate Sarthak Shetty) के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
Next Story
Related News
X

