Bhagat Singh Koshyari-Captain Amarinder Singh
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) का राज्यपाल (Governor) बनाए जाने की अटकलों पर पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि, किसी ने भी इस (महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने) बारे में मुझसे बात नहीं की है। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया (Media) से बातचीत के दौरान कहा कि, यह विशुद्ध रूप से अटकलबाजी है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ भी उल्लेख नहीं किया है। मैंने पहले पीएम से कहा था, मैं उनके साथ हूं । सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि, नहीं, यह बहुत जल्दी है। किसी ने मुझसे इस बारे में अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है।
Next Story