✕
घाटकोपर में महिला दिवस मनाया
By EditorialPublished on
मेवाड़ महिला मंडल मुंबई उपमंडल घाटकोपर ने आनन्द भवन साधना सदन में महिला दिवस एवं होली महोत्सव मनाया। कविता पाठ, धार्मिक निबंध लेखन प्रतियोगिता व धर्म चर्चा भी हुई।

x

मुंबई: मेवाड़ महिला मंडल (Womens group) मुंबई उपमंडल घाटकोपर ने आनन्द भवन साधना सदन में महिला दिवस (Women's Day) एवं होली महोत्सव मनाया। कविता पाठ, धार्मिक निबंध लेखन प्रतियोगिता व धर्म चर्चा भी हुई। मंडल की मुंबई अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी, महामंत्री कंचन एल सिंघवी, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया, कार्यकारी संरक्षक बेबीबेन डागलिया, प्रमुख ललिता सोनी, कार्यकारी प्रमुख लाजवंती वडाला, पूर्व अध्यक्ष अंजना तातेड, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, संस्कार टीम की प्रेमा सिंघवी, हेमा सिंघवी, व्यवस्था मंत्री कुसुम तातेड़, कार्यकारिणी सदस्य मधु ईन्टोदिया, विमला सिंघवी ने घाटकोपर मंडल का निरीक्षण किया। मंडल अध्यक्ष ललिता डांगी, मंत्री रक्षा कुकड़ा, कोषाध्यक्ष रीना चोरड़िया सक्रिय रहीं। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Next Story
Related News
X

