✕
तेरापंथ बिजनेस नेटवर्क का आयोजन
By EditorialPublished on
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, मुंबई (Mumbai) ने तेरापंथ बिजनेस नेटवर्क 4 का आयोजन घाटकोपर में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य एक दूसरे के साथ काम करने की संभावना तलाशना है।

x

मुंबई: तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (Terapanth Professional Forum), मुंबई (Mumbai) ने तेरापंथ बिजनेस नेटवर्क 4 का आयोजन घाटकोपर में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य एक दूसरे के साथ काम करने की संभावना तलाशना है। कार्यक्रम में ज्वैलरी, रियल एस्टेट, रिटेलर्स, इलेक्ट्रिकल्स, हार्डवेयर, सीए, बैंकर्स, डॉक्टर्स, इंश्योरेंस एडवाइजर्स, डिज़ाइनर्स, वास्तु सलाहक़ार आदि ने भाग लिया। फोरम के मुंबई मंत्री कमल मेहता एवं सभा संगठन मंत्री नरेंद्र सिंघवी ने स्वागत किया। उद्देश्य मुंबई सभा मंत्री दीपक डागलिया ने समझाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। संचालन नीरज मोटावत ने किया। विष्णु बाफना ने ऐसी बैठकें आयोजित करने पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक विकास हिरन थे। समापन सहसंयोजिका भाग्यश्री टूकलिया द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। आयोजन फोरम के मुंबई अध्यक्ष राज सिंघवी, नेटवर्क संयोजक मुकेश हिरन सहित पूरी टीम ने किया। सुनील इंटोदिया, फोरम वेस्ट ज़ोन मंत्री राहुल डांगी, फ्यूचरा संयोजक मनीष कटारिया, मुंबई कोषाध्यक्ष कमलेश रांका, संयुक्त सचिव हैप्पी धाकड़, पलक जैन, सिद्धार्थ सिंघवी, कमलेश चौधरी, मुकेश चौधरी, ऋषि धींग, श्रुति गोखरू, डॉ स्वीटी सोनी, डॉ फैंसी हिरन भी सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

