Mumbai Premier League
मुंबई: मुंबई प्रीमियर लीग (Mumbai Premier League) टर्फ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2 का आयोजन 4 और 5 मार्च को अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब में किया जायेगा। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई (Mumbai), मिरा-भायंदर, वसई एवं विरार से लगभग 32 टीमों ने इस लीग में रजिस्ट्रेशन किया है। सभी टीमों के मालिक एवं कप्तान की बैठक में टूर्नामेंट को क्रिश मेटल कप नाम दिया गया। इसके मुख्य प्रायोजक में रोशनलाल शांतिलाल राजेन्द्र सन्नी रचित कोठारी हैं। सुपर पावर लिबोर्ड ब्रोकरेज के डॉ वंदना ललित डांगी ने दिया है। मीडिया पार्टनर चंदन प्लाय के गौतम डागा, पंकज बोलिया हैं । टी शर्ट प्रायोजक नाईस इंश्योरेंस के चिराग गणपतलाल डागलिया हैं। मेडल एवं ट्रॉफ़ी प्रायोजक हैं शाइन शिल्पी ज्वेलरी के कमल रजनीश प्रमोद मेहता। कैप प्रायोजक एवं टॉस सहयोगी हैं ओम शिल्पी ज्वेलर्स के किशन प्रवीण उदयलाल धाकड। चौक्के छक्के के सहायक हैं वाई92 ज्वेलरी के श्रेनिक व प्रमोद परमार। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण मोकअप स्लाइडिंग विंडोज के धर्मेश-जय दुगड के सहयोग से होगा। मार्कऔरा फ़ोटोग्राफ़ी इवेंट्स के मीनाक्षी जुगराज बोहरा फोटो सहयोगी हैं। यह आयोजन जैन युवा ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। 4 मार्च को शाम 6 बजे से कुछ लीग मैच होंगे। 5 मार्च को सुबह 7.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसके बाद बाकी के मैच व फ़ाइनल्स होंगे। समापन समारोह रात 9 बजे होगा। जैन युवा ग्रुप की टीम आयोजन की तैयारियों में लगी हुई है।
Next Story