Mahavir International
मुंबई। महावीर इंटरनेशनल (Mahavir International) नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वर्ष 2023-25 के कार्यकाल के लिए बलवंत चोरड़िया को सर्वसम्मति से चेयरमैन (Chairman) चुना गया। इनका नाम वर्तमान चेयरमैन डॉक्टर अनिल छाजेड़ ने प्रपोज किया एवं समर्थन नरेश संघवी, सुशील मेड़तवाल, अमृतलाल जैन ने किया। चोरड़िया तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई के फाउंडर, मुंबई ब्रांच अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रोजेक्ट चेयरमैन रह चुके हैं। इस अवसर पर डीसी सुराणा, प्रेमचंद गोलिया, कमलेश पटेल, धर्मेंद्र श्रीमान, लोकेश जैन, नरेश संघवी, राजकुमारी बोहरा, अमृतलाल जैन, सुशील मेड़तवाल, रोशन मेहता, सुभाष हिंगड़, प्रकाश संचेती, नरेश राजावत आदि की उपस्थिति रही। संचालन महावीर चोरडिय़ा ने एवं आभार ज्ञापन प्रवीण डांगी ने किया।
Next Story