Asarwa to Jaipur, Kota, Indore trains have got a gift

मुंबई। रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) ने दक्षिणी राजस्थान (Southern Rajasthan) को सौगात देते हुए असारवा-उदयपुर-जयपुर, असावरा-उदयपुर -चित्तौड़गढ़-कोटा तथा इंदौर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर असारवा ट्रेनों (Trains) की सौगात प्रदान की हैं।
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी (MP C.P. Joshi) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेवाड़-वागड़ वासियों को गुजरात (Gujrat) से जोड़ने तथा उनको प्रदेश की राजधानी जयपुर (Jaipur) से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अहमदाबाद से जयपुर की ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन असारवा से वाया उदयपुर होकर जयपुर तक चलेगी, जिसका मेवाड़ वासियों को दोनों अहमदाबाद व जयपुर आने जाने के लिए बेहतर आवागमन का साधन मिल जाएगा। इस ट्रेन का शुभारंभ 2 मार्च से किया जाना प्रस्तावित है।
इसके साथ ही मेवाड़ वागड़ को हाडोती से जोड़ने के लिए असारवा उदयपुर (Udaipur) चित्तौड़गढ़ कोटा ट्रेन की भी स्वीकृति रेल मंत्रालय के द्वारा जारी कर दी गई है। इस ट्रेन के चलने से उदयपुर तथा चित्तौड़गढ़ वासियों को अहमदाबाद (Ahmedabad) तथा कोटा जाने का बेहतर साधन मिल जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। इस ट्रेन को 3 मार्च से चलाना प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही वर्तमान में इंदौर से चलकर उदयपुर पहुंच रही इंदौर उदयपुर सिटी वीरभूमि चित्तौड़गढ़ एक्सप्रेस को विस्तारित करते हुए अब असारवा तक बढ़ा दिया गया है। इस ट्रेन के असारवा तक जाने से चित्तौड़गढ़ वासियों को अमदाबाद जाने के लिए एक और विकल्प मिल गया है। इस ट्रेन को 4 मार्च से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित किया है।
Editorial

Editorial

Next Story