Rahul gandhi
रायपुर: कांग्रेस (Congress) के तीन दिवसीय महाधिवेशन (Convention) के आखिरी दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह, भाजपा के' सत्ताग्रह' से जीतेगा। वो सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे, हम सत्य के सहारे लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि 'यात्रा' से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा ।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किमी चल लूंगा। लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10- 15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो। राहुल गांधी ने कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना | जगाई । हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अदाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अदाणी और मोदी एक ही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडाणी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेंगें जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है ।
हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं:
राहुल ने कहा कि हमनें ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, हम पीछे नहीं हटने वाले। हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं। देश के लिए खून पसीना बहा देंगे। इस दौरान अधिवेशन में चारो ओर जमकर नारेबाजी हुई।
लोगों को समझाना हमारा काम है- प्रियंका :
प्रियंका (Priyanka) वाड्रा ने कहा कि वे लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करनाहमारा काम है। वहीं, वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
राहुल को भाजपा का जवाब, संबित बोले
कांग्रेस ने मान ही लिया कि पहले जम्मु में नहीं लहरता था तिरंगा
नई दिल्ली : भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय जम्मू में नहीं लहराता था तिरंगा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि नहीं लहराता था । आज अगर जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए। पात्रा ने कहा, आपने 52 साल लगा दिए देश को जानने के लिए यात्रा करने में। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा। संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन है, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार ने दिया है।

Editorial

Editorial

Next Story